Trending

Vande Bharat Express: जबलपुर-भोपाल और भोपाल-इंदौर वंदेभारत ट्रेन का किराया और मेंटनेंस पर मंथन शुरू

Vande Bharat Express

जबलपुर से भोपाल के बीच वंदेभारत Vande Bharat ट्रेन चलने की संभावना पर पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर और भोपाल मंडल के साथ विगत दिवस गुरुवार को दिनभर मंथन हुआ। जबलपुर-भोपाल वंदेभारत के संचालन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भोपाल मंडल के पास होगी तो वहीं भोपाल-इंदौर वंदेभारत का संचालन रतलाम मंडल को दिया जाएगा। इतना ही नहीं दोनों ट्रेनों के चलने के समय और रुकने वाले स्टेशन का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है। इस पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है। खास बात यह है कि दोनों ट्रेनों के समय को ऐसा रखा गया है कि इंदौर से जबलपुर आने और जाने वाले यात्रियों को भोपाल में यह ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। इधर दोनों ट्रेनों को सप्ताह में छह दिन चलाया जा सकता है। रविवार को यह ट्रेनें रद रहेगी। अब ट्रेन के किराए पर मंथन हो रहा है। इसके लिए किराए का काम रखने पर रेलवे जोर दे रही है, ताकि ट्रेन को अधिक से अधिक यात्री मिले।

16 06 2023 mp 2nd vande bharat express

रेलवे ने दोनों ट्रेनों का संभावित समय लगभग तय कर लिया है। इंदौर से भोपाल के बीच 248 किमी का लंबा रेलमार्ग है, जिसे लगभग साढ़े तीन घंटे में ट्रेन तय करेगी। वंदेभारत ट्रेन को इंदौर से सुबह 6.20 पर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 7.20 पर उज्जैन, सुबह 9.40 पर संत हिरदाराम नगर और सुबह 9.50 पर भोपाल पहुंचेगी। इधर भोपाल-जबलपुर का सफर लगभग साढ़े चार घंटे का होगा। यह ट्रेन सुबह लगभग साढ़े 9 बजे भोपाल से रवाना होगी और दोपहर 2.00 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यहां पर लगभग तीन बजे चलेगी और फिर लगभग साढ़े सात बजे भोपाल पहुंचेगी। संभावित समय पर बुधवार को रेलवे के अनुभवियों से समीक्षा की। इस दौरान अन्य ट्रेनों के समय और खाली रूट पर मंथन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button