Sakshi Hatyakand: गले में वो रुद्राक्ष पहनता था… साक्षी की सहेली ने खोल दी साहिल खान की पूरी कुंडली, 5 बड़े अपडेट


वो रुद्राक्ष भी गले में डालता था, दिखाता था कि वह हिंदू है लेकिन वह हिंदू नहीं था। आज साक्षी के साथ जो हुआ, वह किसी दूसरी लड़की के साथ न हो इसलिए उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए… दिल्ली के साक्षी हत्याकांड में उसकी सहेली ने साहिल खान की पूरी कुंडली दुनिया के सामने खोलकर रख दी है। मर्डर के 36 घंटे बाद भी लोगों के जेहन से वो खौफनाक वीडियो उतर नहीं रहा है। जिस बेरहमी से साहिल ने साक्षी को चाकू मारा और पत्थर से कुचला, लोग फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। साक्षी की सहेली ने कैमरे के सामने बताया है कि साहिल गले में रुद्राक्ष और हाथ में कलावा बांधकर साक्षी के पीछे पड़ा था। जब साक्षी को उसकी सच्चाई पता चली और साहिल को लगा कि वह उसके चंगुल में नहीं आएगी तो बीच सड़क उसका कत्ल कर दिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी उसे जरा भी पछतावा नहीं है। उसकी आंखों में शर्मिंदगी या कुछ भी गलत करने वाले भाव नहीं हैं।
पुत्र ने किया प्रेम विवाह ,पिता के साथ हुई मारपीट
भाजपा के स्थानीय सांसद हंसराज हंस आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि साक्षी हत्याकांड पर पीएम नरेंद्र मोदी भी भावुक हो गए। वह बेटियों के बारे में ऐसी खबर भी नहीं सुन सकते। हंसराज ने बताया, ‘उन्होंने हुकुम किया, गृह मंत्री जी ने कहा… स्टेट प्रेसिडेंट को नींद नहीं आ रही। वो कमी हम कैसे पूरी करें। वो लफ्ज नहीं, कैसे हौसला दें।’
नाबालिग लड़की को बॉयफ्रेंड ने 20 बार चाकू से गोदा ,हुई मौत।
भाजपा सांसद ने परिवार को 1 लाख रुपये का चेक सौंपा। उधर, साहिल ने पूछताछ में बताया है कि हत्या से पहले उसने जमकर शराब पी थी। उसके बाद साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा। रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि साहिल कह रहा है कि पीर बाबा के कहने पर कलावा पहना था। हरिद्वार से रुद्राक्ष की माला खरीदकर पहनी थी। साक्षी के दूसरे दोस्त से वह काफी गुस्से में था। साक्षी हत्याकांड में आरोपी साहिल ने झबरू नाम के लड़के का जिक्र किया है। साहिल का दावा है कि झबरू ने उसे साक्षी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। साहिल को लगता था कि झबरू के कारण ही वह साक्षी से दूर हो गया। उसे डर था कि झबरू उसकी हत्या कर देगा। पुलिस अब तमाम ऐंगल पर जांच कर रही है।

नीली टी शर्ट वाला है साहिल