Trending
MP Ladli Laxmi Yojana 2023:लाड़ली लक्ष्मी योजना का फॉर्म भरने के लिए जरुरी दस्तावेज़ जानिए इस लेख में

MP Ladli Laxmi Yojana 2023:लाड़ली लक्ष्मी योजना को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 01 अप्रैल 2007 को शुरू किया गया था। लड़कियों के प्रति समाज में सकारात्मक, सोच, स्वास्थ्य,शिक्षा उनके अच्छे भविष्य के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की गयी थी। यह योजना मध्य प्रदेश की बालिकाओ के लिए शुरू की गयी है अगर आप किसी और राज्य से है तो आप इसका लाभ नहीं ले सकते।
लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता और शर्ते
- सबसे पहले बालिका का मध्य प्रदेश निवासी होना आवश्यक है ,अगर आप किसी और प्रदेश से है तो यह योजना आपके लिए नहीं है।
- आवेदक और परिवार गरीबी रेखा से निचे BPL का जीवन व्यापन कर रहा हो। आपकी आय अधिक है तो आप इस योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे।
- यदि परिवार इनकम टैक्स भरता है तो आप इसके पात्र नहीं है
- बालिका गोद ली गयी हो तो उसका गोद लिया प्रमाण पत्र आवश्यक है।
फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड (optional)
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- माता पिता का पहचान पत्र
- बैंक पास्सबुक्क / विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाती प्रमाण पत्र
- गोद लिया सर्टिफिकेट (यदि गोद लिया गया हो तो ही )
- बालिका का टीकाकरण कार्ड