Trending

जानिए आज के current affairs ,अगर आप भी है एक स्टूडेंट और कर रहे है पढ़ाई तो आपके लिए है फायदेमंद।

31 May 2023 current affairs

Q.1 यूथ20 इंडिया शिखर सम्मेलन किस विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है ?
• महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वड़ोदरा
Explain :
• महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वड़ोदरा 25 फरवरी 2023 को दो दिवसीय यूथ20 इंडिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के विषय पर ध्यान दिया जाएगा।

Q.2 अफगानिस्तान में तालिबान ने तोरखम व्यापार मार्ग को फिर से खोल दिया है। तोरखम अफगानिस्तान की सीमा किस देश से जोड़ता है ?
• पाकिस्तान
Explain :
• अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने 23 फरवरी को चार दिनों के बंद के बाद पाकिस्तान के साथ लगी तोरखम सीमा को फिर से खोल दिया।
• पाकिस्तान और अफगानिस्तान 2,600 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं।

Q.3 शबरी माता जन्म जयंती के अवसर पर किस स्थान पर ‘कोल जनजाति महाकुंभ’ का आयोजन किया गया ?
• सतना
Explain :
• केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने 24 फरवरी 2023 को मध्य प्रदेश के सतना में शबरी माता जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित ‘कोल जनजाति महाकुंभ’ को संबोधित किया।

Q.4 डॉ. भरत जगदेव किस दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र के उपराष्ट्रपति हैं ?
• गुयाना
Explain :
• गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने 24 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
• दोनों नेताओं ने तेल और गैस क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीधे सरकार से सरकार के बीच सहयोग पर सहमति व्यक्त की।

Q.5 दूसरा सेमीकॉन इंडिया फ्यूचर डिजाइन रोड शो किस शहर में शुरू किया गया ?
• बेंगलुरु
Explain :
• केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने 24 फरवरी 2023 को बेंगलुरु में दूसरा सेमीकॉन इंडिया फ्यूचर डिज़ाइन रोड शो लॉन्च किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button