Trending

होने वाली है सस्ती electrice car लांच Mahindra से लेकर Tata तक है शामिल

electrice car:भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। आने वाले दिनों और भी बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी कारें लॉन्च करने वाला है। आपको बता दें, ईवी की ब्रिकी में भी काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में ग्राहको को उम्मीद है कि आने वाले समय में सस्ती इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च होंगी। जो लोग अपने लिए एक नई किफायती इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे हैं, उनको बता दें, आने वाले दिनों में मारुति सुजुकी , टाटा मोटर्स , महिंद्रा, हुंडई , किआ अपनी ईवी लेकर आने वाली है जो काफी किफायती भी होंगी।

भारत में अगले कुछ साल में महिंद्रा एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम Mahindra eKUV100 होगा। वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार की झलक ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया था। ऐसा माना जा रहा है कि इसे भारतीय बाजार में अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वाहन निर्माता कंपनियां तेजी से EV की ओर ध्यान दे रही है। आने वाले दिनों में कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी ईवी लेकर आने वाली है। अब देखना ये होगा कि कंपनियां किस डिजाइन और किन फीचर्स के साथ अपनी कारों को लेकर आएगी। लॉन्च की लिस्ट में शामिल होने वाली कंपनियों का नाम मारुति , टाटा , महिंद्रा और निसान तक शामिल है। ये कारें 2024 या फिर 2025 तक आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button