Sarkari YojanaTrending

5 Powerful Life Lessons From Chanakya Niti | चाणक्य की 5 बातें जो आपका जीवन बदल सकती है।

Chanakya Niti 5 Lessons for a Successful Life

5 Powerful Life Lessons From Chanakya Niti: – वैसे Chanakya को कौन नहीं जानता। आचार्य Chanakya हमारे देश के एक ऐसे महान विद्वान थे, जिनकी बताई गई बातें आज भी उतनी प्रासंगिक है जितनी उनके समय में थी। तो इसीलिए Chanakya की जिंदगी से वो पांच चीजें हमें सीखने को मिलती है जो हमारी जिंदगी में बहुत ज्यादा बड़ा बदलाव ला सकती है। अगर Chanakya की जिंदगी की ये 5 बातें आपने सीख ली, तो जिंदगी में आगे बढ़ने से आपको कोई नहीं रोक सकता। दोस्तों इस लेख में मैने आपको चाणक्य की उन 5 बातों के बारे में बताई है ( 5 Powerful Life Lessons From Chanakya Niti. ) जो जीवन में आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेंगी।

चाणक्य की 5 बातें जो आपका जीवन बदल सकती है।

1. मूर्ख logo से कभी विवाद ना करें
Chanakya कहते हैं कि हमें कभी भी मूर्ख लोगों के साथ विवाद नहीं करना चाहिए। मुर्ख लोगों के पास बिल्कुल भी समझदारी नहीं होती है। अगर आप उनसे विवाद करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। ऐसे लोगों के साथ बहस होने पर आपकी इज्जत कम हो जाएगी। ऐसे लोग आपको मानसिक तौर पर कमजोर कर सकते हैं। मूर्ख लोगों से विवाद करने से बचना हो तो आपको चुप रहना होगा और अपने विवेक से काम लेना होगा। इसीलिए कभी भी मूर्ख लोगों से विवाद नहीं करना चाहिए। अगर आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो कभी भी विवाद में अपना समय बर्बाद मत कीजिए। क्योंकि ऐसे बहुत ज्यादा लोग होंगे जो आपका समय बर्बाद कर के चले जाएंगे। तो आपको बस यही सोचना है कि मुझे जिंदगी में कुछ करना है और फालतू की बातों में नहीं पड़ना है।

2. अपनी कमजोरी किसी को ना बताये।
(Powerful Life Lessons From Chanakya Niti)
ज्यादातर लोग अपने चाहने वालों को या फिर अपने नजदीकी रिश्तेदारों में अपनी कमजोरियों को उजागर कर देते हैं। मतलब कि बता देते हैं। जो उन्हें बाद में बड़ी महंगी साबित हो सकती है। जब आपका जन्म होता है तब आप सिर्फ अकेले होते हो, पैदा होते ही आपकी सांसारिक रिश्ते शुरू हो जाते हैं। समय के साथ-साथ आप कई गहरे रिश्ते में बंध जाते हैं ऐसे में हम अपनी कमजोरी जो भी लोग मिले हैं या फिर जिनके साथ अच्छा रिश्ता है उनको हम बता देते हैं। जो बाद में अन्य लोगों को भी पता चल जाती है, चाहे आप चाहो या ना चाहो घर के बाहर बात पहुंच ही जाती है। जो हमारी निजी जीवन के लिए ठीक नहीं हो सकती।

CHANAKYA NITI 5 BEST LESSONS IN HINDI

5 Powerful Life Lessons From Chanakya Niti in life (1)
credit-youtube

और वैसे भी आपको ये पता ही है कि हर इंसान की कोई ना कोई कमजोरी तो होती है, और उसी कमजोरी का लोग आपसे फायदा भी उठा सकते हैं। इसीलिए ऐसे में आपको कभी भी अपनी कमजोरी किसी को नहीं बतानी चाहिए। चाहे वह आपका दोस्त हो या फिर आपकी पत्नी ही क्यों ना हो या फिर आपसे कोई भी जुड़ा हुआ इंसान क्यों ना हो। आपको किसी को भी अपनी कमजोरी नहीं बतानी चाहिए। अपने आत्म सम्मान के लिए इसे बताने से जरूर डरना है। अगर आपने अपनी कमजोरी को बता दिया तो आगे जाकर आप बुरी तरह से फंस सकते हो।

3. धन का सोच समझकर खर्च करना।
(Powerful Life Lessons From Chanakya Niti)
वैसे यह वाक्य आपने बहुत बार सुना होगा कि धन है तो जीवन है। बिना धन के तो हम कंगाल है। बात बिल्कुल सही है। बिना धन के ना इज्जत है, ना सुख है और ना समृद्धि है। धन हमारे जीवन में खास रोल अदा करता है। वैसे ही पैसों की ही बात चल रही है तो पैसे कितने जरूरी है यह तो आप जानते ही होंगे। और पैसे कमाने से भी ज्यादा जरूरी है कि आप जितना कमाते हैं उसमें से कितना आप बचाते हो।

Chanakya Niti in Hindi- चाणक्य की ये 5 बातें

पैसों को जो इंसान बचाना सीख जाता है वो जिंदगी में कभी भी किसी भी चीज में पीछे नहीं रहता। धन है तो जीवन है। बहुत ज्यादा लोग ऐसे होते हैं जो इस धन का बड़ा दुरुपयोग करते हैं। वो बड़ी मेहनत से खून पसीना बहाकर पैसे कमाते हैं और फिर उस पैसों को धुएं की तरह उड़ा देते हैं। ज्यादातर लोग मैंने ऐसे देखें है जो दिन भर मजदूरी करते हैं और शाम होते ही शराब पीकर उस कमाई को बर्बाद कर देते हैं। बर्बाद ही करना है तो फिर मेहनत करने का फायदा क्या। अगर आपके पास ज्यादा पैसा भी हो तो उसे भी लिमिट के साथ खर्च करें। समय का कुछ पता नहीं है कि कब पलट जाए। इसीलिए आचार्य Chanakya की ये लाइन याद रखें:

( कुबेर भी अपनी आय से ज्यादा खर्च करेगा, तो कंगाल हो जाएगा। इसीलिए धन कमाए उसकी बचत करें, और जब जरूरत हो तभी उसे खर्च करें। )

4. जो बात न सुने उस पर विश्वास ना करें।
(Powerful Life Lessons From Chanakya Niti)
आपने कई लोगों को देखा होगा जो आपके साथ बैठे रहते हैं, आपसे बातें करते हैं। आपने अपनी कोई महत्वपूर्ण बात रखी है और वह उसे गौर से सुनने के बजाय अनदेखा करते हैं, तो उसी समय समझ ले कि यह इंसान आपको धोखा जरूर देगा। ऐसे लोगों पर विश्वास करने से बचें। ऐसे लोगों को सिर्फ वही बात बताए जिन्हें आप हर किसी के साथ शेयर कर सकते हो। अपनी निजी या फिर महत्वपूर्ण बातों को ऐसे लोगों से करने से बचें। अगर आपने ऐसे लोगों को अपनी जरूरी बातें बता दी तो समझ लो कि अब आपकी यह बातें निजी नहीं रही यह बातें ज्यादा से ज्यादा लोगों को पता चल जाएगी। ऐसे लोग इन बातों को दूसरों को भी बता देते हैं, इन लोगों पर विश्वास कभी ना करें।

Chanakya Niti : जीवन में बड़े बदलाव लाएंगी आचार्य चाणक्‍य की ये 5 बातें

5. खुश रहना है तो लगाव से दूर रहो।
(Powerful Life Lessons From Chanakya Niti)

5 Powerful Life Lessons From Chanakya Niti| चाणक्य की 5 बातें जो आपका जीवन बदल सकती है।

आप मानो या ना मानो आज ज्यादातर लोग खाने पीने के लिए दुखी नहीं है, बल्कि अपने रिश्तो के कारण दुखी हैं। जिनका मन उनके साथ नहीं होता है वो व्यक्ति दुखी रहता है। और इस दुख का कारण है “लगाव”। आचार्य Chanakya कहते हैं जो अपने रिश्तों के साथ अत्यधिक जुड़ा हुआ होता है उसे भय और चिंता का सामना करना पड़ता है। और सभी दुखों की जड़ ये लगाव ही है। जब आप किसी के साथ हद से ज्यादा लगाव रखते हो तो आप माया और मोह के चक्र में फस जाते हो और यही आपके दुखों का कारण होता है। Chanakya की बातें वर्तमान माहौल में एकदम सटीक बैठती हैं।

आजकल हमें देखने को मिलता है कि आज कल के जो भी नौजवान है जो रिलेशन में रहने लगा है और जब इस रिश्ते में थोड़ी सी भी आपस में खीच-खीचाहट होने लग जाए या फिर झगड़ा होता है तो वो तनाव में आ जाते हैं। और बहुत ज्यादा टेंशन में आ जाते हैं। उसे अपने पार्टनर को खोने का अंदर से डर लगा रहता है। और इसी बात को लेकर वो टेंशन में डूब जाता है। और वो अपना करियर तक बर्बाद कर लेते हैं। तो इसीलिए ज्यादा किसी से लगाव नहीं रखना है। वरना आपको कभी ना कभी पछतावा जरूर करना होगा।

आज के लिए बस इतना ही उम्मीद करता हूं कि आप इस लेख से काफी कुछ सीखोगे। अगर आपको यह लेख ( 5 Powerful Life Lessons From Chanakya Niti.| चाणक्य की 5 बातें जो आपका जीवन बदल सकती है। ) पसंद आया हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताइए कि आज आपने इस लेख से क्या सीखा। और अपने दोस्तों के साथ इस लेख को शेयर जरूर कीजिए क्या पता आपके एक शेयर से किसी एक दोस्त की जिंदगी सुधर जाए या फिर बदल जाए। आपका बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button